BIGG BOSS winner एल्विश यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BIGG BOSS winner एल्विश यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

-एल्विश पर पहले से ही रेव पार्टी और सांपों के ज़हर की सप्लाई का मामला दर्ज है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें अब और बढ़ गई है। एल्विश पर अब ईडी ने शिकंजा कसा है और उसके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। ईडी हेडक्वार्टर से निर्देश मिलने के बाद इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। अब बहुत जल्द ही एल्विश को समन भी भेजा जाएगा।

17 मार्च को गिरफ्तार हुआ था एल्विश यादव

बता दें कि रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले में एनसीआर के बड़े होटलों, फार्म हाउस,रेव पार्टियों में सांपों के ज़हर सप्लाई करने की बात सामने आई थी। वहीं, अब प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

एल्विश को पूछताछ के लिए जल्द भेजा जाएगा समन

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा उनके और उनसे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए हैं। ईडी हेडक्वार्टर की ओर से निर्देश मिलने के बाद लखनऊ जोनल ऑफिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही एल्विश यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा। अब ईडी ऐसी पार्टियों के संचालकों के बारे में भी पूछताछ करेगी। एल्विश के पास लग्जरी कारों के काफिले पर भी पूछताछ होगी।

एल्विश पर इन धाराओं में दर्ज था मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पशु अधिकार एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में नामित छह लोगों में यादव भी शामिल थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox