बरोदा उप चुनाव में भाजपा-जजपा की जीत में रोडा बन सकते है बेरोजगार एचटेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरोदा उप चुनाव में भाजपा-जजपा की जीत में रोडा बन सकते है बेरोजगार एचटेट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदेश में बरोदा उपचुनाव को देखते हुए विभिन्न कर्मचारी संगठन सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन की राह पकड़ रहे है। ऐसे में प्रदेश के 90 हजार जेबीटी एचटेट पास बेरोजगार व बर्खास्त पीटाआई भी अपनी मांगे मनवाने के लिए लगातार प्रदेश भर में आंदोलन कर रहे है फिर भी अभी तक सरकार ने उन पर कोई ध्यान नही दिया है जिसे देखते हुए अब उन्होने बरोदा उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को घेरने का निर्णय लिया है जिसके तहत अब उक्त शिक्षक बरोदा में जाकर सरकार विरोधी मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे है। राजनीतिक धुरंधरों की माने तो अगर सरकार के खिलाफ इस तरह से किसी भी तरह का आंदोलन हुआ तो यह भाजपा-जजपा गठबंधन की जीत में रोड़ा बन सकता है जिसपर अब सरकार को ध्यान देना ही होगा।
पिछले काफी समय से प्रदेश में बर्खास्त पीटीआई अध्यापक खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक अपना आंदोलन चला है और अब उनके साथ प्रदेश के जेबीटी एचटेट पास बेरोजगार भी जुड़ गये। इतना ही नही कई कर्मचारी संगठन भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। जिसे देखते हुए अब विपक्ष ने भी अपनी राजनीतिक धार तेज करनी आरंभ कर दी है और इन संगठनों को खुले तौर पर अपना समर्थन दे रहे हैं ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके। माना यह भी जा रहा है कि सरकार तभी दबाव मंे आती है जब चुनाव होता है और चुनाव के दौरान ही संगठन सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगे मनवाते हैं। और बरोदा उप चुनाव सरकार के लिए न केवल इज्जत का प्रश्न बना हुआ है बल्कि भाजपा-जजपा गठबंधन के लिए परिक्षा की घड़ी बताया जा रहा है। इसकी जीत पर भाजपा-जजपा का गठबंधन का भविष्य भी टीका हुआ बताया जा रहा है। जिसे देखते हुए सरकार पर दबाव साफ देखा जा रहा है। अगर 90 हजार जेबीटी एचटेट बेरोजगार व बर्खास्त पीटीआई मिलकर बरोदा में आंदोलन करते है तो सरकार पर दबाव आना लाजमी है क्योंकि पहले ही प्रदेश भर में इनके आंदोलनों को जनता का काफी समर्थन मिल रहा है। लेकिन अब उपरोक्त शिक्षकों का फोकस बरोदा उप चुनाव बना हुआ है जो अब बरोदा कूच की तैयारी में लगे हुए है लेकिन जब तक जिला स्तर पर उक्त संगठन आंदोलन के जरीये दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
इस संबंध में जेबीटी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल की माने तो अकेले बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 4137 जेबीटी एचटेट पास है इनके परिवार को मिला ले तो 10,000 से ज्यादा वोट है। राजेश पाल का कहना कि हरियाणा सरकार अपने वायदे के मुताबिक कोर्ट के आदेशों के अनुसार भर्ती की घोषणा नहीं करती है तो पूरे प्रदेश के 90 हजार जेबीटी एचटेट पास बेरोजगार शिक्षक सरकार को हराने के लिए जी जान लगा देंगे। उनका यह भी मानना है कि अगर सरकार न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करती है तो बरोदा विधानसभा में इसका खामियाजा भी भुगतने को तैयार रहे। क्योंकि टीचरों व उनके परिवारों के वोट सरकार की जीत में रोड़ा बनने का काम करेंगे। और सरकार को एहसास करा देंगे की बेरोजगारों में कितनी ताकत होती है। इसलिए सरकार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर अपनी मुश्किलों को कम कर सकती है। साथ ही उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्ना सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox