
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस थाना अन्तर्गत बाबा हरिदास नगर पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल व एक देशी कट्टा तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद किये है। दोनों आरोपी छावला व जाफरपुर थानों में दर्ज मामलों में जेल बेल पर बाहर आये हुए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिलें में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है ताकि किसी भी तरह की वारदात को रोका जा सके और अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस विशेष अभियान भी चला रही है। जो अपराधी जमानत पर जेल से बाहर आये हुए है उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस पूरी तरह से नजर रखे हुए है। जिसकारण कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाने के सिपाही जे आर मीणा व राजदीप ने गश्त के दौरान जिस अपराधी प्रवीण उर्फ बबु गुज्जर को पकड़ा है वह नजफगढ़ क्षेत्र के खतरनाक बदमाश नवीन खाती ग्रुप का सदस्य होने के साथ-साथ बाबा हरिदास नगर थाने का बीसी भी है। उसके खिलाफ 10 हत्या, लूट व किडनेपिंग के 10 मामले छावला, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ व जाफरपुर कलां थानों में दर्ज हैं। आरोपी जाफरपुर कलां थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
वहीं दूसरा आरोपी अनिल उर्फ मोनु को भी बाबा हरिदास नगर पुलिस के सिपाही सुनील ने गश्त के दौरान सुरखपुर रोड़ नजदीक हनुमार मंदिर से पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। आरोपी अनिल के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व पुलिस पार्टी पर हमला करने के 4 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। आरोपी छावला थाने में दर्ज एक मामले में जमानत पर आया हुआ है। जिसे पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी ने बताया कि थाने के एसएचओ जगतार सिंह व नजफगढ जोन के एसीपी विजय सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना पुलिस अच्छा काम कर रही है। और पिछले 3 महीने में अनेकों अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। वहीं सीमांत थाना होने के कारण पुलिस अवैध शराब तस्करों पर भी कारगर चोट कर रही है जिससे अपराधियों में एक डर का माहौल बना हुआ है और वो अपराध करने से डर रहे हैं।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद