नौगाम में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौगाम में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/श्रीनगर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सेना ने अभियान शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौगाम बाईपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवान इश्फाक अहमद और फैयाज अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस की आईआरपी बटालियन-20 में तैनात थे। वहीं घायल जवान मोहम्मद अशरफ की हालात स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियानों और इनमें मिलने वाली सफलता से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी के मद्देनजर आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की साजिशें रच रहे हैं। उधर, सूत्रों का कहना है इस आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox