नजफगढ़ पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त को मिलाया परिवार से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त को मिलाया परिवार से

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के दिल्ली गेट स्थित जांच चैकी पर पीएसआई रोहित लाकड़ा व आकाश ने एक विक्षिप्त युवक की मदद करते हुए उसको उससे परिवार से मिला दिया। विक्षिप्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो बोल व लिख नही सकता था। ऐसे में पुलिस के सामने काफी कड़ी चुनौति थी लेकिन दोनो पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ व जांच पड़ताल ने आखिर उस बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवा ही दिया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस की सहायत के लिए नजफगढ़ पुलिस व दोनो अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
नजफगढ़ एसएचओ सुनील मित्तल ने बताया कि वीरवार को जब पीएसआई रोहित लाकड़ व आकाश दिल्ली गेट पर वाहनों की जांच कर रहे थे तो उन्हे सड़क के दूसरी तरफ एक युवक खड़ा दिखाई दिया जो कुछ डरा व सहमा सा खड़ा था और उसके हरकते भी कुछ अजीब लग रही थी। तभी दोनो अधिकारी उसके पास पंहुचे और उससे बात करने की कोशिश की लेकिन जब उसने उनकी बातों का जवाब नही दिया तो दोनो समझ गये कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसपर उन्होने थाने में एसीपी विजय सिंह व एसएचओ सुनील कुमार से बात की और बच्चे को थाने ले आये जहां पहले उसे कुछ खिलाया-पिलाया गया। इसके बाद बच्चें की पहचान के लिए थानों में संपर्क किया गया। लेकिन पुलिस को उसकी जेब से एक फोन नंबर मिला जिसपर फोन करने पर पुलिस की सारी समस्या हल हो गई और वह नंबर बच्चे के पिता का निकला। पुलिस ने बच्चे के पिता करतार सिंह से संपर्क कर बच्चे के बारे में बताया और उसे ले जाने की अपील की। बच्चे के पिता ने बताया कि केशव बचपन से मानसिक रूप से विक्षिप्त है और ऐसा पहली बार हुआ है जब वह घर से इतनी दूर आ गया हैं। उन्होने इस मदद व सहायता के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम केशव है और वह बाजितपुर ठाकरान दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox