
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कुछ साल पहले ही करोड़ों रूपये की लागत से आरसीसी से बना नजफगढ़-गुरूग्राम मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल चल रहा है। दीनपुर व बंगाली कालोनी के सामने मार्ग पर सीवरेज का पानी भरा रहने से समस्या और भी विकट हो गई है जिसे देखते हुए दीनपुर एक्सटेंशन के कालोनी वासी अपने अध्यक्ष कमलदीप यादव के नेतृत्व में कई बार विधायक गुलाब सिंह को इस समस्या के बारें मे अवगत करा चुके थे। जिसके चलते विधायक के निर्देश पर वीरवार को पीडब्लयूडी की टीम ने मार्ग का दौरा कर लोगों की समस्यायें सुनी और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में दीनपुर एक्सटेंशन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमलदीप यादव ने बताया कि विधायक गुलाब सिंह यादव ने कालोनीवासियों की समस्याओं को देखते हुए उक्त मार्ग के निरिक्षण के लिए आला अधिकारियों को सूचित किया था। जिसके चलते वीरवार को पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजिनियर शगुन लाल मीणा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता आर के शर्मा, सहायक अभियंता प्रताप सिंह मीणा, दिलीप सिंह राणा व कनिष्ठ अभियंता सूरज की टीम ने गुरूग्राम मार्ग का निरिक्षण दौरा किया और जहां-जहां जलभराव व टूटफूट या गड्ढें बने हुए थे उन्हे चिंहित किया गया। इस अवसर पर आरडब्लयूए अध्यक्ष कमलदीप यादव ने पीडब्ल्यूडी टीम को दीनपुर, दीनपुर एक्सटेंशन व बंगाली कालोनी का दौरा भी कराया और बताया कि रोड़ के दोनो तरफ बने नाले की निकासी व्यवस्था ठीक नही है जिसकारण इन कालोनियों की जलनिकासी व्यवस्था ठप्प पड़ी है और सड़क पर भी गंदा पानी भरा रहता है। जिससे रोजाना दुर्घटनायें भी हो रही हैं। यहां बता दें कि नजफगढ़ मैट्रो न्यूज पेपर ने दो दिन पहले ही गुरूग्राम मार्ग पर जलभराव की समस्या अधिकारियों के सामने रखी थी। प्रधान कमलदीप का कहना है कि जिसकारण अधिकारियों ने यह दौरा किया है। उन्होने इस दौरे को लेकर मुख्य इंजिनियर श्री मीणा का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जाहिर की कि यह मार्ग जल्द समस्या मुक्त हो जायेगा।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद