एडीजीपी ए.एस. चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एडीजीपी ए.एस. चावला को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के एडीजीपी ए एस चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और अन्य 11 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के पद पर तैनात श्री अरशिंदर सिंह चावला को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में चंडीगढ में तैनात इंस्पेक्टर रामलाल, रोहतक के सब-इंस्पेक्टर राकेश मनी, पंचकूला के ओआरपी सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एचएपी मधुबन में सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीेश प्रसाद, रेवाडी के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह, फरीदाबाद के सब-इंस्पेक्टर निहाल सिंह, पंचकुला में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर महांिसंह, शहजादपुर अंबाला में एसएचओ टैªफिक के पद पर तैनात एग्जम्टी सब-इंस्पेक्टर रामकुमार, करनाल में एएसआई साइबर सेल कर्मबीर सिंह , पंचकुला में एएसआई क्राइम राजेश कुमार तथा स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला के एग्जम्टी एएसआई शिव कुमार शामिल हैं।

डीजीपी ने दी बधाई
इस अवसर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox