मुठभेड़ के बाद भगोड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुठभेड़ के बाद भगोड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर अजय उर्फ बॉबी को रोहिणी सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी जबकि गैंगस्टर की गोली से एक सिपाही बाल-बाल बच गया। रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर अजय को अमन विहार में हुई हत्या की वारदात में भगोड़ा घोषित कर रखा था।
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर तिलकचंद बिष्ट को 12 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि यूपी में छिपा हुआ अमन विहार का गैंगस्टर व किराड़ी के प्रेम नगर निवासी अजय उर्फ बॉबी विरोधी गैंग के बदमाश संदीप ओझा उर्फ मेंटल की हत्या करने मोटरसाइकिल से दिल्ली आएगा। वारदात से पहले वह रोहिणी के सेक्टर-37 में साथियों से मिलेगा।
सूचना पर एसीपी संजय दत्त के नेतृत्व में इंस्पेक्टर तिलकचंद्र बिष्ट, एसआई महिन्द्रा, दीपक व दिनेश ने बृहस्पतिवार सुबह बवाना में राम चैक पर घेराबंदी कर दी। यहां पर अजय मोटरसाइकिल से पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल भगा दी। भागने के दौरान वह मोटरसाइकिल से गिर गया। अजय ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली सिपाही अतुल की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गैंगस्टर अजय ने बताया कि रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ 13 दिसंबर, 2018 को शीशमहल निवासी अनुज (21) की हत्या कर दी थी। इस हमले में मुबारक गांव निवासी सचिन उर्फ पम्मी को भी गंभीर चोटें लगी थीं। अमन विहार पुलिस ने दो आरोपियों प्रेम नगर-3 निवासी अमित नेगी और संजय को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अजय के साथ उसके दो साथी बंटी और पवन फरार थे। अनुज विरोधी गैंग के बदमाश संदीप उर्फ मेंटल का दोस्त था। इलाके में वर्चस्व को लेकर इनमें गैंगवार चल रही थी।
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय के खिलाफ 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अजय अपने साथी कालू के साथ 2 फरवरी, 2013 को रोहिणी कोर्ट गया। इनके साथी राधेश्याम को पुलिस कोर्ट लेकर आई थी। पुलिस जब राधेश्याम को लॉकअप से कोर्ट ले जा रही थी, तो इन्होंने सिपाही जानेश कुमार पर हमला कर दिया। हालांकि भागने से पहले ही अन्य पुलिसकर्मियों ने राधेश्याम को पकड़ लिया था। इस बाबत इनके खिलाफ प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox