
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सावधान यदि आप भी अपने फोन में बैंक अकाउंट का पासवर्ड, एटीएम पिन या फिर इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी सेव करके रखते हैं तो आप सावधान हो जाये, क्योंकि एंड्रॉयड फोन के लिए एक नया वायरस आया है जो सिर्फ आपके बैंक से संबंधित जानकारियों को ही चुराता है। इस वायरस का नाम ब्लैक राॅक है। ब्लैक राॅक एंड्रॉयड मैलवेयर को लेकर भारत सरकार की साइबर एजेंसी ने भी लोगों को आगाह किया है। यह मैलवेयर करीब 337 एंड्रॉयड एप्स से जानकारी चुराने में सक्षम है। जिन एप्स से यह डाटा चोरी कर सकता है उनमें जीमेल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और उबर जैसे एप्स के नाम शामिल हैं।
ब्लैक राॅक मैलवेयर के बारे में सबसे पहले मोबाइल सिक्योरिटी फर्म थ्रेट फैब्रिक्स ने जानकारी दी थी। ब्लैक राॅक मैलवेयर भी किसी आम मैलवेयर की तरह ही डाटा चोरी करता था। यह मैलवेयर स्ट्रेन एक्सरेक्स के सोर्स कोड पर आधारित है। यह मैलवेयर किसी एप में लॉगिन के दौरान ही यूजर्स का डाटा चोरी करता था। उदाहरण के तौर पर यदि आप अपने फोन में किसी बैंकिंग एप में पासवर्ड और यूजर आईडी डालकर लॉगिन कर रहे हैं तो यह मैलवेयर उसे रिकॉर्ड करता था। मैलवेयर जिस टेक्निक से डाटा चोरी करता था उसे ओवरलेज कहा जाता है। इस टेक्निक के तहत मैलवेयर वाले एप्स एक फर्जी वेब पेज पर यूजर्स से लॉगिन करवते हैं, जबकि यूजर उसे असली पेज समझता है। यह मैलवेयर यूजर से मैसेजिंग, कैमरा, गैलेरी आदि का एक्सेस लेता था। यह मैलवेयर यूजर को फर्जी गूगल अपडेट का नोटिफिकेशन भी देता था।
ब्लैक रॉक से कैसे बचें
यह एप आमतौर पर एंटीवायरस एप को चकमा दे देता है। ऐसे में आपके लिए अच्छा होगा कि आप किसी थर्ड पार्टी स्टोर या सोर्स से अपने फोन में कोई एप डाउनलोड ना करें। साथ ही थर्ड पार्टी ब्राउजर एप के इस्तेमाल से भी बचें और किसी बैंक के एप को फोन में इंस्टॉल करने से पहले उसकी जांच कर लें।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद