
मानसी शर्मा / – इस वक्त दुनिया के कई बड़े देशों में चुनाव चल रहे हैं। इन बड़े देशों में भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल है। इसी बीच दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग पोस्ट में भारत के आगामी लोकसभा चुनाव में चीन की चाल को लेकर भारत सरकार को अलर्ट किया। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन के हैकर्स एआई का यूज करके इन चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, चीनी हैकर्स मीम्स, वीडियो और ऑडियो के माध्यम से चुनावों पर प्रभाव डालने का प्रयास करेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, चीन मतदाताओं को विभाजित करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया खातों का उपयोग कर रहा है। एक पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि ‘चीन ने दुनिया भर में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए एआई-जनित सामग्री का उपयोग बढ़ा दिया है।’इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘चीन अपने हितों ने के लिए एआई-जनरेटेड सामग्री बनाएगा और प्रसार करेगा।
इन देशों को बनाया निशाना
चुनाव परिणामों को प्रभावित करने वाली ऐसी सामग्री की संभावना कम होने के बावजूद, मीम्स, वीडियो और ऑडियो को बढ़ाने में चीन का बढ़ता प्रयोग संभवतः जारी रहेगा, और भविष्य में और अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।’दिग्गज टेक कंपनी ने कहा है कि चीनी साइबर एक्सपर्ट, फ्लैक्स टाइफून, जो अक्सर टेलिकॉम नेटवर्क पर हमला करता है, ने 2023 की शुरुआत और सर्दियों में भारत, फिलीपींस, हांगकांग और अमेरिका को निशाना बनाया।
चीन इस तरह का इस्तेमाल लगातार कर रहा
माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों को अस्थिर करने के लिए एआई कंटेंट का भी इस्तेमाल किया गया था। ये किसी विदेशी चुनाव को सरकार समर्थित AI-जनरेटेड कंटेट से प्रभावित करने की पहली कोशिश थी। मीम्स, वीडियो और ऑडियो को बढ़ाने में चीन इस तरह का इस्तेमाल लगातार करता रहा है।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश