फिल्म सिटी को लेकर यूपी-महाराष्ट्र मे ठनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है। उनका कहना है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। दरअसल, कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाएंगे। तभी से इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गए हैं। 
सिनेमा जगत से जुड़े एक वेबिनार को गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत सारी समस्याओं और परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। वहां मैं किसी भी तरह की कमी नहीं होने दूंगा। इससे पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यूपी में फिल्म सिटी शुरू करने को लेकर योगी पर निशाना साधा था। पार्टी ने सामना में लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।
शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। मगर हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक ही नहीं सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। सिनेमा के कारण हमारे कलाकार मशहूर होते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों के कारण बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है। जो बेहद दुखद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox