नियुक्ति को लेकर भारी संख्या में एसएससी जीडी फिट युवाओं ने किया जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नियुक्ति को लेकर भारी संख्या में एसएससी जीडी फिट युवाओं ने किया जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों की संख्या में एसएससी जीडी मेडिकल फिट युवाओं द्वारा नियुक्ति को लेकर जंतर मंतर पर ऐतिहासिक शांति पुर्ण सरकार तक आवाज पहुंचाने की कोशिश ओर पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं पर बल प्रयोग कर जंतर-मंतर से खदेड़ दिया गया।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी हुए कहा कि युवाओं की शीघ्र नियुक्ति को लेकर पिछले 9 महिने से सरकार के संज्ञान में लाने की भरपूर कोशिश की है। दिनांक 29 जुलाई 2020 को माननीय ग्रह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी से सभी मेडिकल फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर मुलाकात हुई थी। 12 नवंबर 2020 नवंबर को राजघाट पर पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने राजघाट बापू की समाधि पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति जी, चेयरमैन स्टाफ सलेक्शन कमीशन ओर भर्ती प्रक्रिया के नोडल एजेंसी डीजी सीआरपीएफ को शीघ्र नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ओर हाल ही 2 फरवरी 2021 को केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर सभी मेडिकल फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर माननीय ग्रह मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया।
पिछले तीन सालों से लम्बी चली भर्ती प्रक्रिया में हर प्रकार की लिखित, फिजिकल व मेडिकल परीक्षाओं की बाधाएं पार चुके अभ्यर्थियों को अगर नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया तो उनमें से तीन चैथाई अभ्यर्थी औवर-एज होने की दहलीज पार कर जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय द्वारा संसद में अर्धसैनिक बलों में 1 लाख 11 हजार सिपाहियों के पदों पर रिक्तियों बाबत जानकारी दी गई अतः बाकि बचे 55 हजार मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करने से सरकार का बजट नहीं गड़बड़ाएगा बल्कि सरहदें ओर ज्यादा सुरक्षित होंगी।
अतः प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि सभी 1 लाख 9 हजार मेडिकल फिट एसएससी जीडी उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र जारी किया जाए साथ ही कोरोना महामारी के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण ओवर-एज हुए युवाओं को एक साल बढ़ाया जाए ओर समयबद्ध तरीके से वेटिंग लिस्ट जारी की जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox