ब्रिक्स सम्मेलन में भारत आयेंगे शी जिनपिंग ?, माहौल हो रहा तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिक्स सम्मेलन में भारत आयेंगे शी जिनपिंग ?, माहौल हो रहा तैयार

-चीनी प्रवक्ता ने भारत के साथ रिश्ते पर की सकारात्मक टिप्पणी, भारत का सम्मेलन की मेजबानी का किया समर्थन -सीमा पर तनाव के बावजूद तेजी से बदल रहा माहौल, लेकिन अभी सम्मेलन की तारीख तय नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत में ब्रिक्स सम्मेलन होना है जिसके लिए तैयारियां जोर पकड़ रही है। इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाग लेने की भी पूरी संभावना है। लेकिन फिलहाल साउथ ब्लाॅक का कहना है कि अभी महामारी से राहत मिलती दिखाई नही दे रही है जिसकारण ना तो अभी तारीख तय हुई है और ना ही अभी फाइनल फाॅर्मेंट तैयार हुआ है। लेकिन चीन ने अभी से माहौल सम्मेलन के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
शी के संभावित दौरे को लेकर चर्चा उस समय शुरू हो गई जब चीनी प्रवक्ता ने सोमवार को भारत के साथ रिश्ते पर सकारात्मक टिप्पणी की तो भारत की मेजबानी का भी समर्थन किया। हालांकि, प्रवक्ता ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या शी नई दिल्ली जाएंगे। गौरतलब है कि ब्रिक्स समूह में भारत और चीन के अलावा रूस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका हैं।
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि अभी कुछ कहना काफी जल्दबाजी होगी। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, श्श्ब्रिक्स सम्मेलन की तारीफ अभी तय नहीं है। एक बार जब भारत की ओर से डेट और फॉर्मेट (वर्चुअल या फिजिकल) तय कर लिया जाता है तब रूस, चीन, साउथ अफ्रीका और ब्राजील के साथ विचार-विमर्श होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अभी वैश्विक महामारी की वजह से देश से बाहर की यात्रा नहीं कर रहे हैं।
मॉस्को में मौजूद डिप्लोमैट्स ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने रूसी वार्ताकारों के साथ बातचीत में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर तारीख का जिक्र नहीं किया है। एक सीनियर डिप्लोमैट ने कहा, श्श्महामारी की वजह से वार्षिक भारत-रूस सम्मेलन की तारीख भी तय नहीं है।श्श् भारत ने 1 जनवरी 2021 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। पिछला ब्रिक्स सम्मेलन नवंबर 2020 में वर्चुअल हुआ था।
2006 में समूह के गठन के बाद से भारत ने तीसरी बार अध्यक्षता संभाली है। भारत को तीसरी बार यह मौका ऐसे समय पर मिला है जब नई दिल्ली और बीजिंग का रिश्ता बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा है। पिछले 9 महीने से सीमा पर दोनों देशों के सैनिक टकराव की पोजिशन में हैं। हालांकि, हाल ही में लद्दाख के पैंगोंग झील के किनारे से दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे हैं और इसके बाद अन्य जगहों से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए बातचीत चल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox