जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर की चौथी मंजिल से एक युवती ने लर्गाइं छलांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर की चौथी मंजिल से एक युवती ने लर्गाइं छलांग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर की चैथी मंजिल से एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जा रहा है की यह दर्दनाक हादसा डिस्ट्रिक्ट सेंटर के डीडीए टॉवर नंबर 5 के साथ हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के पास से एक बायोडाटा मिला है, जिसमें स्नेहदीप लिखा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वह कोई इंटरव्यू देने आई थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनकपुरी थाने के सामने डिस्ट्रिक्ट सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बिल्डिंग के चैथे फ्लोर से अपर ग्राउंड के छत पर एक लड़की के गिरने की खबर मिली। चश्मदीदों के मुताबिक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और उसके हाथ में एक बायोडाटा भी मौजूद था शायद वो किसी ऑफिस में इंटरव्यू देने आई थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल भिजवा दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। पुलिस ने अभी किसी अनहोनी से भी इंकार किया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस आफिस में युवती इंटरव्यू देने आई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox