भारतीयों को लुभाने के लिए एक बार फिर छाया हाउडी मोदी-नमस्ते ट्रंप का वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीयों को लुभाने के लिए एक बार फिर छाया हाउडी मोदी-नमस्ते ट्रंप का वीडियो

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव अब रोचक होते जा रहे है। ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही राजनीतिक पार्टियां दो मिलियन से ज्यादा इंडियन अमेरिकन वोटर्स को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी बीच शनिवार को ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान में एक वीडियो जारी किया जिसमें भारतीय अमेरिकियों से चार साल और के लिए ट्रंप के पक्ष में वोट करने की अपील की गई। जिसमें रिपब्लिकन पार्टी ने हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप इवेंट्स का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम और अहमदाबाद में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में दोनों नेताओं के भाषण को जोड़कर दिखाया गया है। इस वीडियो को 4 साल और टाइटल दिया गया है।
इन दोनों कार्यक्रमों में ट्रंप और मोदी ने एक साथ भारी भीड़ को संबोधित किया था। अब राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के लिए किंबर्ली गुइलफॉयल ने दोनों नेताओं का वीडियो शेयर किया है। किंबर्ली ने लिखा, ष्अमेरिका का भारत के साथ एक खास रिश्ता है। हमारे कैंपन को भारतीय अमेरिकियों का समर्थन प्राप्त है।

वीडियो में हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम की क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। इन कार्यक्रमों में ट्रंप और मोदी ने मिलकर लोगों को संबोधित किया था। इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान मोदी और ट्रंप ने अहमदाबाद में भारी भीड़ को संबोधित किया था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे।
‘ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमेटी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बर्ली गुइलफॉयल ने एक ट्वीट में वीडियो विज्ञापन जारी करते हुए कहा, अमेरिका का भारत के साथ बहुत बढ़िया संबंध है और हमारे अभियान को भारतीय-अमेरिकियों का बहुत बड़ा समर्थन प्राप्त है! प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने भी इसे रीट्वीट किया।
अमेरिका में अपने हजारों समर्थकों के बीच, मोदी ने उस भाषण में ट्रंप की खूब प्रशंसा की थी। ‘ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह-अध्यक्ष अल मेसन ने वीडियो की रूप-रेखा तय की है। मोदी भारतीय-अमेरिकियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। उनकी इसी स्टार अपील ने हर बार रिकॉर्ड भीड़ को आकर्षित किया है। 2015 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और फिर दो साल बाद सिलिकॉन वैली में उनका संबोधन ऐतिहासिक रहा था, जिनमें काफी संख्या में लोग जुटे थे। पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में उनके हाउडी मोदी संबोधन में रिकॉर्ड 50,000 लोगों ने भाग लिया था।
इसके बाद वीडियो में नमस्ते ट्रंपश् कार्यक्रम का एक हिस्सा दिखाया जाता है। नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम इसी साल 24 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित किया गया था। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भारत यात्रा पर आए थे। चुनावी अभियान के लिए जारी किया गया वीडियो में ट्रंप बोल कह रहे हैं कि अमेरिका, भारत से प्यार करता है। अमेरिका, भारत का सम्मान करता है। अमेरिका हमेशा भारतीयों का वफादार दोस्त रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox