कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार का बड़ा बयान, कहा कहना मुश्किल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार का बड़ा बयान, कहा कहना मुश्किल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में एक ओर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सभी की नजरे कोरोना वैक्सीन पर टिकी हुई है। ऐसे में सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी कोरोना वैक्सीन आने में समय लगेगा। भारत में बनी वैक्सीन के लिए अभी देश के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार ने ये साफ किया है कि कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन आने में अभी वक्त लगने वाला है और इसलिए इसके अविष्कार की कोई तारीख बताना उचित नहीं है। वैक्सीन पर बनी राष्ट्रीय एक्सपर्ट कमिटी के प्रमुख डॉ वी के पॉल ने बताया कि ये एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें एक तय समय लगता है।
कोरोना पर सरकार के साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ वी के पॉल ने कहा कि भारत में फिलहाल तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि उसमें से एक वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और कल से तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो जाएगा। डॉ पॉल के मुताबिक बाकी दो वैक्सीन का ट्रायल पहले और दूसरे चरण में हैं। डॉ पॉल ने ये बताने से परहेज किया कि तीसरे चरण का ट्रायल कब तक पूरा हो पाएगा। उन्होंने इतना जरूर बताया कि तीसरे चरण के ट्रायल में बाकी दो चरणों की तुलना में लंबा समय लगता है और इसमें चार से छह हफ्ते का समय लग सकता है।
डॉ पॉल ने इस बात को भी रेखांकित किया कि वैक्सीन का ट्रायल असफल होने की भी संभावा रहती है हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभी तक वैक्सीन का परीक्षण सही दिशा में चल रहा है। हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले आए हैं जिसमें कोरोना से ठीक हुए मरीजों में दूसरी परेशानियां पैदा हो जा रही हैं। इस मुद्दे पर डॉ पॉल ने कहा कि सरकार ने भी इस इस ट्रेंड पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना के बाद शरीर के अन्य अंगों में कुछ परेशानियां देखी गई हैं लेकिन ये एक लगातार विकसित होने वाली स्थिति है। ऐसे में इसपर कुछ भी पक्का कहना अभी थोड़ा मुश्किल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox