सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज से टीचर असमंजस में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज से टीचर असमंजस में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के चलते पिछले पांच महीने से बंद पड़े स्कूलों के दुबारा खुलने की तैयारियां पूरे जोरों पर चली हुई है। हालांकि अभी तक शिक्षा निदेशालय ने 31 अगस्त 2020 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिये हुए है लेकिन राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर 18 अगस्त से एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें सभी टीचरों को 19 अगस्त को स्कूलों में हाजिर रहने के निर्देश दिये गये है जिसपर स्कूलों के एचओएस ने भी मैसेज के आधार पर सभी टीचरों को स्कूल आने के आदेश जारी कर दिये है। जिसे देखते हुए सभी टीचर काफी असमंजस में है और इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के चलते 31 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थाऐं बंद की गई है और बच्चों को आॅनलाइन पढ़ाने के आदेश जारी किये गये है। लेकिन 18 अगस्त को वायरल हो रहे एक एसएमएस ने सभी शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। शिक्षक इस मैसेज को दिल्ली के शिक्षा मंत्री से भी क्लीयर कराने के लिए ट्वीटर पर ट्वीट कर जानकारी मांग रहे हैं। मैसेज के अनुसार सभी शिक्षकों को 19 अगस्त से स्कूलों में हाजिर होना है। लेकिन शिक्षक इस मामले में काफी असमंजस में दिखाई दे रहे है। एक तरफ कोरोना महामारी के कारण मंत्रालय की गाईडस लाइन और दूसरी तरफ एचओएस का आदेश। अभी तक दिल्ली के शिक्षा मंत्री का भी इस मामले में कोई बयान नही है और जब नजफगढ़ जोन की डीडीइ बिमला कुमारी से इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया जिसकारण टीचरों की समस्या को कोई समाधान नही निकल पाया। अब लगता है कल शिक्षकों को स्कूल तो जाना ही होगा इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। आदेष में सभी नियमित व गेस्ट टिचरों को हाजिर होने की बात कही गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox