नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राकेश अस्थाना ने आज सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया। वह सीमा सुरक्षा बल के 27वें महानिदेशक हैं। इसके दो लाख पैंसठ हजार से भी अधिक बहादुर और समर्पित जवान भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में कार्यरत हैं।
राकेश अस्थाना गुजरात कैडर के 1984 बैच भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर हैं। अस्थाना ने गुजरात पुलिस में विभिन्न पदों पर रहते हुए वड़ोदरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक तथा सूरत व वड़ोदरा सिटी के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया है। इन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अतिरिक्त निदेशक और विशेष निदेशक की प्रति-नियुक्ति पर अपनी सेवाएं दी हैं। सीमा सुरक्षा बल में महानिदेशक का पदभार संभालने से पूर्व ये महानिदेशक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। राकेश अस्थाना को 2001 में ‘सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक’ और 2009 में ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद