
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार ने एलजी अनिल बैजल को होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में होटल और जिम और साप्ताहिक बाजार खोले जा सकते है ताकि लोगों को फायदा मिल सके। सूत्रों का कहना है कि एलजी इस प्रस्ताव पर गौर कर रहे है और अगर उन्होने इजाजत दे दी तो दिल्ली में जल्द जिम, होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की कार्यवाही आरंभ हो जायेगी।
यहां बता दें कि इससे पहले भी होटल और साप्ताहिक बाजार दोबारा खोलने के अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले को एलजी ने खारिज कर दिया था। इसमें कहा गया था कि कोविड-19 से उपजी स्थिति ‘चिंताजनक’ बनी हुई है और खतरा टला नहीं है। ये फैसला खारिज हो जाने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को अनुमति देने का निर्देश दिया जाए। दिल्ली सरकार के आंकड़ो के मुताबिक, 5 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल 140232 मामले सामने आए हैं. इसमें से 10072 एक्टिव मरीज हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद अब तक 126116 लोग रिकवर हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 89.93 फीसदी है। होम आइसोलेशन में 5227 लोग हैं तो वहीं अस्पतालों में 3769 मरीज भर्ती हैं। इस वायरस की वजह से अब तक यहां 4044 लोगों की मौत हुई है। जिसको आधार बनाकर दिल्ली सरकार ने यह प्रस्ताव दौबारा एलजी को भेजा है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार