नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने द्वारका सैक्टर-6 व 7 की लाल बत्ती से एक टाटा ऐस गाड़ी में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे हरियाणा की एडीएस मार्का अवैध शराब की 24 बोतल व 1050 पव्वे बरामद किये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका साउथ पुलिस के हवलदार सुरज व सिपाही शेरसिंह जब गश्त कर रहे थे तो द्वारका सैक्टर-6 व 7 की लाल बत्ती पर उन्हे एक टाटा ऐस गाड़ी आती दिखाई दी जिसको उन्होने रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर रूकने की बजाये गाड़ी को लेकर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उसका पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जब उनसे जांच के तौर पर पूछताछ की तो आरोपी सही से जवाब नही दे पाये तो टीम ने गाड़ी तलाशी ली तो उसमें 1050 अवैध शराब के पव्वे व 24 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही ग्रामीण सेवा गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण सेवा को दिनेश किराये पर चलाता था और राधेश्याम उस पर लेबर के रूप में काम करता था। आरोपियों ने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान काम नही होने के चलते वह बहादुरगढ़ से अवैध शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में सप्लाई करते थे। इस काम में ओम पाल नामक शख्स जो पहले से यह काम करता आ रहा है शामिल था और एक नाबालिग भी था जिनको पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ओमपाल पुत्र हरिराम निवासी प्रताप विहार किराड़ी दिल्ली, दिनेश कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी पाना बरसान नजदीक जोहड़ गांव टिकरी कलां दिल्ली, राधेश्याम पुत्र उचित रावत निवासी रामपुरा दिल्ली व एक नाबालिग के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पश्चिमी दिल्ली में किन-किन लोगों को अवैध शराब की सप्लाई की जाती थी इसे लेकर पूछताछ कर रही है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे