द्वारका साउथ पुलिस ने तीन कार जैकर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साउथ पुलिस ने तीन कार जैकर पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साउथ थाना व जेल बेल पुलिस ने एक संयुक्त टीम के रूप में काम करते हुए तीन कार जैकर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो लोगों को लूटने के लिए एक फाइनेंस कंपनी भी चलाते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो जैक की हुई कार भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका एंटो अलफोंस ने बताया कि अखिलेश शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा ने तीन लोगों द्वारा उसकी ईआॅन कार जबरन छीनने की शिकायत लिखाई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए एसीपी अशोक त्यागी व एसएचओ रामनिवास ने एसआई गणेश कुमार, एएसआई सुरेन्द्र, कीर्ती कुमार, संजय, सिपाही संजय, विनीत, अनिल, विक्रम व नवीन की एक टीम बनाकर इस मामले में आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने द्वारका सैक्टर-6 व 7 की लालबत्ती के सीसीटीवी में पाया कि उक्त शिकायतकर्ता की गाड़ी को एक होंडा सिटी कार ने जबरदस्ती रूकवाया और फिर कुछ देर बात करने के बाद वो लोग गाड़ी को ले गये। जिसपर पुलिस ने अपनी कार्यवाही आरंभ की और इस मामले में क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और खबरियों को इसकी सूचना दी। टीम ने जब शिकायतकर्ता से पूछताछ की तो पता चला कि उसने मैडी फाइनेंस, लक्ष्मीनगर , शकूरपुर दिल्ली से अपनी कार फाइनेंस करा रखी है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की उक्त कंपनी अब वहां नही है और जब इसकी जांच की तो पता चला की मैडी फाइनेंस अब बहादुरगढ़ हरियाणा में इसका कार्यालय है। पुलिस टीम को जब काफी खोजबीन के बाद भी उक्त कंपनी का पता नही चल पाया तो टीम ने एक कस्टम खड़ा किया और उसने कंपनी सदस्यों से संपर्क कर कार फाइनेंस कराने की बात की। पुलिस के इस जाल में आरोपी फंस गये और जब खबरी ने सूचना दी की आरोपी आ गया है तो पुलिस ने उसे घेर लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुबोध शर्मा उर्फ मैडी पुत्र जय प्रकाश निवासी सुन्दरपार्क दिल्ली को पकड़ लिया और उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अंकित उर्फ अक्की पुत्र जंगशेर निवासी खरमाण, बहादुरगढ़ हरियाणा और विकास उर्फ विक्की पुत्र उदयभान निवासी बुपनिया बादली हरियाणा को भी पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने तीनो आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि सुबोध को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल के पास से पकड़ा है। तीनो आरोपी गाड़ी लूटने के लिए फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाते थे। आरोपियों ने बताया कि अखिलेश ने उनसे कार फाइनेंस पर 50 हजार रूपये लिये थे जो उसने लौटाये नही। जिसकी एवज में उन्होने उससे गाड़ी ले ली। लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गलत तरीके से कानून के खिलाफ जाकर गाड़ी छिनी है जिसके लिए उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी लोगों से इस तरह से जबरन गाड़ियां छीनते रहे है। उनके पास लूटी गई ईआॅन कार के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों को सुलझाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox