नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ई-रिक्शा से सप्लाई कर रही महिला गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, 18 पेटी में 900 क्वार्टर अवैध शराब बरामद; शराब तस्करी में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त, आरोपी महिला पहले भी आबकारी अधिनियम के एक मामले में रही है शामिल
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/ शिवकुमार यादव । दिल्ली में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने नजफगढ़ के नांगली डेयरी श्मशान घाट के पास एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ई-रिक्शा से अवैध शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान सुषमा (36) पत्नी मनीष शर्मा, निवासी इंद्रा झील, सुल्तानपुरी, सी-ब्लॉक, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला के कब्जे से 18 पेटी में 900 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर नजर रख रही थी।
इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने नांगली डेयरी स्थित श्मशान घाट के पास ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद हुई और ई-रिक्शा में मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
सुल्तानपुरी से लाई गई थी शराब
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह शराब की खेप सुल्तानपुरी से लेकर आई थी और इसे मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब शराब के सप्लायर और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के एक मामले में शामिल रही है। इस मामले में थाना नजफगढ़ में एफआईआर नंबर 484/26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58(डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नशे पर लगाम, देश को सलाम अभियान के तहत कार्रवाई
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox