कांग्रेस की रैली से पहले भाजपा ने शहर में खींची सियासी लकीर, गांधी चौक से नेहरू चौक तक गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नारा..

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस की रैली से पहले भाजपा ने शहर में खींची सियासी लकीर, गांधी चौक से नेहरू चौक तक गूंजा ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नारा..

-नेताओं ने गिनाए इतिहास के पन्ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई आमसभा
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो,: कांग्रेस की एक नवंबर को होने वाली प्रस्तावित रैली से ठीक पहले भाजपा ने शनिवार को बिलासपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ निकली पदयात्रा में केंद्र और प्रदेश के दिग्गज नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
गांधी चौक से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू चौक पहुंची, जहां पदयात्रा ने विशाल आमसभा का रूप ले लिया। सभा में करीब पांच हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी का दावा किया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी जनादेश को लेकर पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई आमसभा
नेहरू चौक पर आयोजित आमसभा को पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने संबोधित किया। मंच पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूरवंशी, भाजपा शहर अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, बृजेश शुक्ला और समीर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व महापौर किशोर राय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सभा में शिरकत की।
अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ऐसी परिवारवादी पार्टी है, जो गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनते हुए बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है और आम आदमी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को यह बात रास नहीं आ रही कि गरीब परिवारों के लोग आगे बढ़ें, संपन्न हों और विकास की मुख्यधारा में अपनी जगह बनाएं। अग्रवाल के मुताबिक, कांग्रेस की राजनीति की परेशानी यही है कि जब आम आदमी तरक्की करेगा और आत्मनिर्भर बनेगा तो उसकी परिवारवादी राजनीति की जमीन कमजोर होगी।
जनादेश से बड़ा कुछ नहीं, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरिमानवाधिकार समझें
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के आंदोलन और उसकी राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। राजनीतिक दलों को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी जानी चाहिए। भाजपा की इस पदयात्रा का उद्देश्य जनता के बीच लोकतंत्र, संविधान और जनादेश के सम्मान का संदेश पहुंचाना है।
पटेल को मिले 15 वोट, नेहरू को नहीं मिला एक भी
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इतिहास के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के समय प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस के भीतर हुए मतदान में सरदार वल्लभभाई पटेल को 15 में से 15 प्रदेश कांग्रेस समितियों का समर्थन मिला था, जबकि जवाहरलाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला। इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने। साहू ने इसे कांग्रेस के इतिहास में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी का उदाहरण बताया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चुनाव का उल्लेख करते हुए भी कांग्रेस पर उन्हें संसद पहुंचने से रोकने के प्रयास का आरोप लगाया।नीतियां देखें
पर कांग्रेस के आरोपों को बताया भ्रामक
एसआईआर पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है। नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और नरसिम्हा राव के कार्यकाल में भी यह प्रक्रिया अपनाई गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर परिणाम स्वीकार करती है, लेकिन हारने पर ईवीएम और मतदाता सूची पर सवाल उठाने लगती है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा।
कांग्रेस की रैली से पहले भाजपा ने दिखाई ताकत
सभा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की एक नवंबर को होने वाली रैली और उसके आंदोलन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने कांग्रेस के प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन से पहले शहर में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox