सपना चौधरी ने नये देसी डांस मूव्स से मचाया धमाल, 14 मिलियन के पार हुए विवर्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपना चौधरी ने नये देसी डांस मूव्स से मचाया धमाल, 14 मिलियन के पार हुए विवर्स

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणवी डांस स्टार सपना चौधरी अपने नये डांस मूव्स से एक बार फिर चर्चा में है। हरियाणवी सांग तेरी आंख्या का यो काजल पर सपना चौधरी के जबरदस्त डांस ने एक बार फिर पूरे देश में धमाल मचा दिया है। वैसे तो सपना चौधरी अपनी डांस अदाओं व मूव्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही है लेकिन इस रागनी में उनके बेहतरीन मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसके चलते अभी तक 14 मिलियन लोग इस डांस को देख चुके हैं और किसी भी हरियाणवी सांग्स की बजाय यह गाना सबसे अधिक देखा गया है।
हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना के चाहने वाले उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और डांस वीडियो आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. सपना के डांस वीडियो केवल सोशल मीडिया पर ही वायरल नहीं होते रहते बल्कि यूट्यूब पर भी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके डांस वीडियो हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में सपना फेमस हरियाणवी सॉन्ग तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लोगों को एक बार फिर वहीं शुरूआती सपना की याद आ गई है जो अपने लटकों झटकों से लोगों को अपना दिवाना बनाती थी।
ये गाना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हरियाणवी सॉन्ग में से एक है। ये गाना आपको किसी न किसी पार्टी में जरूर सुनने में मिल जाएगा. सपना ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया है। सपना के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। कमेंट कर लोग डांसिंग क्वीन के एक्सप्रेशन और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सपना डांस परफॉर्मेंस के दौरान सफेद सूट पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में देसी क्वीन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सपना के इस डांस वीडियो को सनम वीडियो यूट्यूब चैनल द्वारा 25 मई 2019 को अपलोड किया गया है। सपना के इस लाइव स्टेज शो को भारी संख्या में लोग देखते नजर आ रहे हैं। डांस परफॉर्मेंस के दौरान सपना की एनर्जी देखने लायक है। सपना वीडियो में देसी अंदाज में डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। सपना एक बार फिर अपने शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही हैं। इस सुपरहिट हरियाणवी गाने को डीसी मदाना ने गाया है, जबकि इसके बोल वीर दहिया ने लिखे हैं। इस दिनों सपना के लाइव शो तो आयोजित नहीं हो रहे हैं लेकिन उनके थ्रोबैक डांस वीडियो यूट्यूब पर छाए हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox