जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत

-जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेवा-2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में एक दर्दनाक घटना हुई है। कैंप में तैनात CISF के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस फायरिंग में चार CISF जवानों की मौत हो गई।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ जम्मू /राज्य ब्यूरो : कठुवा इलाके में CISF के चार जवानों की हत्या कर दी है. गोलीचलाकर हत्या की है. चारों जवानों में सहायक कमाडेंट अंकित कुमार पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद रफीक हैं. आरोपी का नाम अभिदेश कुमार है जो बिहार का रहने वाला है. उसने अपनी सर्विस रायफल से गोली चलाई. गोली मारने का कारण आरोपी सिपाही को सहायक कमाडेंट और अन्य द्वारा नौकरी पर प्रताड़ित करने का बताया जा रहा है…हालाँकि इसकी पुष्टि होनी बाकी है. जांच के बाद सामने आएगा असल कारण का…

जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कठुआ जिले में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी हुई है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। यह घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ कैंप में हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोलियां चल गईं। घटना के बाद आरोपी सीआईएसएफ जवान अभिदेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग की थी।

जानकारी के अनुसार यह घटना पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर तैनात CISF यूनिट के कैंप में हुई। गोली चलने के बाद चारों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन बचाने की कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बाहरी हमला नहीं, बल्कि एक ही फोर्स के जवानों के बीच हुई फायरिंग का है। हालांकि विवाद की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कठुआ जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंप और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कब शुरू हुई, कितनी गोलियां चलीं और घटना का पूरा क्रम क्या था। दूसरी ओर CISF भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।

बता दें कि सेवा पावर प्रोजेक्ट कठुआ के बसोली क्षेत्र के माशका इलाके में है। यहां CISF जवानों की ड्यूटी प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए लगी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और कैंप में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए जवान- कांस्टेबल रफीक अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे और सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox