भीमताल: ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन—धात्री महिलाओं को मिलीं महालक्ष्मी किट, लखपति दीदियां सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भीमताल: ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन—धात्री महिलाओं को मिलीं महालक्ष्मी किट, लखपति दीदियां सम्मानित

-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ भीमताल /राज्य ब्यूरो । सेवा संकल्प अभियान के तहत भीमताल ब्लॉक सभागार में ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं, जबकि लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की मातृशक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता और नंदा गौरा योजना जैसी योजनाएं महिलाओं एवं बेटियों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने में मदद कर रही हैं।

भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुआ है। उनके अनुसार, देश में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और वर्ष 2029 तक इस संख्या को 6 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं एवं मांगें संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखीं। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं, सेवाओं और पात्रता संबंधी जानकारी दी।

पात्र लाभार्थियों से आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज प्राप्त कर संबंधित सेवाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई भी की गई।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल, राजस्व विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय आयुर्वेदिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर भीमताल, बाल विकास परियोजना भीमताल, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, राजकीय पशु चिकित्सालय, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग और होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।

शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ लेने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों और प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को कहा।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलास्तरीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कार्रवाई की गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox