नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : 1 अक्टूबर यानी आज देशभर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान किया गया। मौका था ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ राष्ट्रव्यापी श्रमदान का। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने 16 सितंबर को ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका मकसद स्वच्छता को सिर्फ सरकारी अभियान तक सीमित रखने के बजाय आम लोगों को इससे जोड़ना और इसे साझा जिम्मेदारी बनाना है।



इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कमला नेहरू रिज इलाके में सफाई और मरम्मत के काम का जायजा लिया और लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा भी लिया। साथ ही, इस दौरान उन्होंने इलाके में चल रहे मरम्मत और साफ-सफाई के काम का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में हजारों लोग इस समय सफाई अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने साफ-सफाई को सिर्फ एक दिन का काम मानने के बजाय इसे रोजमर्रा की आदत बनाने पर के लिए कहा। साथ ही, वे आगे कहती है कि सफाई के बाद भी सभी को इन जगहों को साफ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।





More Stories
दिल्ली के शिकारपुर गांव, दौलतपुर, झटीकरा, में बंदरों का आतंक, मूक पशुओं पर हमले से ग्रामीणों में रोष
दिल्ली-NCR में ‘नटवरलाल’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 मामलों में रहा है शामिल
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी बिजली की लाइनें