
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : रविवार को साउथ दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में BRG के सभी प्रतिभागी धावकों को सम्मानित किया गया। गुलाब सिंह ने 75 किलोमीटर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कर्नल कृष्ण बधवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कीर्ति यादव, नीरज छिल्लर और डॉ. इमरोज को भी सफल फिनिशर के रूप में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
BRG संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर ने कहा कि डेथमैन जैसी कठिन प्रतियोगिता में भाग लेना और उसे पूरा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी धावकों को बधाई देते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया कि रविवार को आयोजित समारोह में BRG के सभी धावकों को सम्मानित किया गया।

इसी दिन फरीदाबाद नमो मैराथन में कृष्णा राणा ने 60 प्लस महिला आयु वर्ग में 21 किलोमीटर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
वहीं बेंगलुरु मैराथन में BRG के शलभ खरे ने 10 किलोमीटर कैटेगरी में अपने आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
दीपक छिल्लर ने कहा कि एक ही दिन तीन आयोजनों में BRG की उपलब्धियां “मिशन फिट बहादुरगढ़” की मजबूत पहचान हैं। ये प्रदर्शन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,