नजफगढ़ के खेड़ा डाबर स्थित दिल्ली सरकार के चैधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में रविवार को 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया। संस्थान परिसर में करीब 400 चिकित्सकों, छात्रों व मरीजों ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया और संस्थान के छात्रों ने संगीतमय योग प्रस्तूति देकर सबका मन मोह लिया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एम बी गौड़ ने छात्रों की इस प्रस्तूति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक-प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। भारत की इस पद्दति का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है। हमें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि हम रोग और दवाईयां दोनों से दूर रह सके। अस्पताल के चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ.) एन.आर. सिंह ने कहा की अस्पताल में ओ पी डी एवं आई पी डी के मरीजों के लिए स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा नियमित रूप से योग करवाया जाता है। मरीजों को अधिक से अधिक इस का लाभ उठाना चाहिए।

संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ जयसिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार डॉ. शिवानी, डॉ.सृष्टि शर्मा एवं डॉ. गुंजन ने 400 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया। स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के स्नातकोत्तर अध्येताओं तथा बीएएमएस बैच 2023 एवं 2024 के छात्र-छात्राओं की योग की संगीतमय
प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) राकेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) उन्नीकृष्णन, उपनिदेशक प्रोफेसर(डॉ.) सुभाष साहू, प्रोफेसर (डॉ.) अशोक कुमार, चिकित्सालय उपाधीक्षक डॉ. गौरव फुल्ल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पंकज कटारा सहित अन्य
संकाय सदस्य, डॉक्टर्स, कर्मचारी, सभी छात्र छात्राएं, मरीज एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के
लोग उपस्थित थे।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन