
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले के थाना बिंदापुर पुलिस ने एक कुख्यात सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पुश बटन चाकू और चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ पोपला (28 वर्ष) निवासी जे.जे. कॉलोनी, पंखा रोड, उत्तम नगर के रूप में हुई है।
डीसीपी द्वारका कुशलपाल सिंह के अनुसार आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आया था और क्षेत्र में फिर से अपराध करने की फिराक में घूम रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 जून 2026 की शाम कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड पंखा रोड, उत्तम नगर के पास जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पुश बटन चाकू और चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए जेबतराशी, चोरी और लूट की वारदातें करता था। लोगों में डर पैदा करने के लिए वह अपने पास चाकू रखता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी थाना बिंदापुर का घोषित बदमाश (ठब्) है और उस पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार