
उत्तराखंड/उमा सक्सेना/- उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट की ओर से यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां मुख्यमंत्री को दी गईं।

पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण
ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह जत्था पारंपरिक रूप से “पंज प्यारों” के नेतृत्व में रवाना होगा, जो सिख परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
23 मई से खुलेंगे कपाट, लाखों श्रद्धालुओं की तैयारी
बताया गया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर गुरु गुरु गोबिंद सिंह की तपोभूमि के दर्शन करेंगे।
सरकार की ओर से व्यापक तैयारियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
आस्था और सेवा का संगम
यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अनुशासन का भी उदाहरण है। सरकार और ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष की यात्रा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास