द्वारका सेक्टर-5 की सड़क बनी खतरे का अड्डा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का जोखिम -खराब सड़क ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  राजधानी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 स्थित रोड नंबर-201 की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। ड्रेन पुल के पास करीब 20 मीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे यह सड़क अब लोगों के लिए खतरे का कारण बन गई है। इन गड्ढों में लगातार पानी भरा रहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिसके चलते वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

जलभराव बना बड़ी समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरने वाले जल बोर्ड के पानी के टैंकरों से पानी छलककर सड़क पर गिर जाता है और वही पानी गड्ढों में भरकर उन्हें और गहरा व खतरनाक बना देता है। पानी से भरे इन गड्ढों की वजह से वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं, जिससे आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय यह स्थिति और भी जोखिम भरी हो जाती है।

ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
इस बदहाल सड़क का सीधा असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। दिनभर इस मार्ग पर लंबा जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी होती है। ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और आम यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अहम मार्ग होने के बावजूद उपेक्षा
द्वारका सेक्टर-5 का यह मार्ग दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में वाहन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुरुग्राम, नई दिल्ली, डाबड़ी और जनकपुरी की ओर आवागमन करते हैं। यहां निजी वाहनों के साथ-साथ भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है, जिससे सड़क की स्थिति और जल्दी खराब हो जाती है।

प्रशासन से जल्द सुधार की मांग
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox