दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-तीन आरोपी गिरफ्तार -हाई सिक्योरिटी जोन में घुसपैठ से मचा हड़कंप

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल विधानसभा परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गई। इस दौरान लोहे का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। घटना ऐसे समय हुई जब वीआईपी एंट्री पॉइंट पर सुरक्षा बल तैनात थे, जिससे इस चूक को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर कार चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वाहन चला रहा व्यक्ति सरबजीत सिंह था। पुलिस ने संबंधित कार को भी जब्त कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार उत्तर प्रदेश नंबर की थी, जिसे बाद में रूप नगर इलाके से बरामद किया गया।

स्पीकर कार्यालय तक पहुंचा आरोपी
चौंकाने वाली बात यह रही कि कार चालक सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद विधानसभा परिसर के अंदर स्पीकर कार्यालय की दिशा में बढ़ गया और वहां पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इस अजीब हरकत ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की मंशा को लेकर जांच जारी है।

फोरेंसिक जांच और सुरक्षा समीक्षा शुरू
घटना के तुरंत बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी विधानसभा पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं संभावित खतरे का संकेत हो सकती हैं, इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox