नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोपाल नगर में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग और द्वार के उद्घाटन अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा और पूर्व विधायक श्री अजीत खरकड़ी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश शर्मा, पूर्व निगम पार्षद पवन शर्मा, इंद्रजीत शौकीन, मंडल अध्यक्ष सुनील, मनोज तिवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता राहुल सरोहा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और समाज के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

वीर सैनिकों के सम्मान का बना प्रतीक
कार्यक्रम केवल एक उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक प्रेरणादायक अवसर भी बना। उपस्थित लोगों ने मेजर सूबेदार जिले सिंह के योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और इस स्मारक को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
आयोजकों के प्रति जताया आभार
इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्व डिप्टी मेयर सतपाल मलिक और उनके परिवार की सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए सभी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


More Stories
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने की मांग तेज
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अवैध नशा मुक्ति केंद्र बंद होने पर विधायक को धन्यवाद
कांवड़ यात्रा: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे
क्रिकेट कोच की नियुक्ति पर सवाल!