नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-हवन के साथ हुआ भव्य आयोजन -उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोपाल नगर में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग और द्वार के उद्घाटन अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती राज शर्मा और पूर्व विधायक श्री अजीत खरकड़ी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश शर्मा, पूर्व निगम पार्षद पवन शर्मा, इंद्रजीत शौकीन, मंडल अध्यक्ष सुनील, मनोज तिवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता राहुल सरोहा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और समाज के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

वीर सैनिकों के सम्मान का बना प्रतीक
कार्यक्रम केवल एक उद्घाटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक प्रेरणादायक अवसर भी बना। उपस्थित लोगों ने मेजर सूबेदार जिले सिंह के योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और इस स्मारक को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

आयोजकों के प्रति जताया आभार
इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्व डिप्टी मेयर सतपाल मलिक और उनके परिवार की सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए सभी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox