श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  समाज सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए पंजाबी बाग स्थित श्री हंस सत्संग भवन में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस शिविर में करीब 83 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए योगदान दिया।

गणमान्य अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित अतिथि भी मौजूद रहे। पंजाबी बाग थाना प्रभारी संजय दहिया मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा अग्रसेन अस्पताल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरनीश सिंह भाटिया, डीएमआरसी के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक धीमान, डीएमआरसी के मुख्य नियंत्रक जोगिंदर दलाल तथा एम्स अस्पताल के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदान करने वाले लोगों की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

रक्तदान को बताया जीवन बचाने वाला महादान
मंच पर मानव उत्थान सेवा समिति के महामंत्री महात्मा सत्यबोधानंद जी, मंत्री आनंदी प्रसाद जी, महात्मा प्रेमप्रागानंद जी और महात्मा रामतीर्थानंद जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है और इससे हृदय संबंधी बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय संस्था
महामंत्री महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में भी लगातार सक्रिय है। संस्था मिशन मेडिसिन और मिशन एजुकेशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की सहायता और जागरूकता के लिए कार्य कर रही है।

कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल रहा आयोजन
कार्यक्रम में परम पूज्य माता अमृता जी भी पहुंचीं और उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। इस आयोजन को सफल बनाने में मानव सेवा दल, शाखा आश्रम और यूथ विंग के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन शंकर शर्मा जी ने किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox