गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

-तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ही फिर वारदात को दिया अंजाम -पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोचा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में झपटमारी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने दो कुख्यात स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल, हेलमेट और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मामले के संदर्भ में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ रोहित उर्फ गनी और रवि उर्फ तिलकधारी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
23 फरवरी 2026 को संजय नगर, गुलाबी बाग निवासी एक महिला ने पुलिस स्टेशन गुलाबी बाग में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ रिक्शे से कमला नगर मार्केट जा रही थीं। दोपहर करीब 2:50 बजे जब वे चौधरी नंद लाल मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच में सामने आए अहम सुराग
इंस्पेक्टर जगदीश कुमार, एसएचओ गुलाबी बाग के नेतृत्व में और एसीपी सराय रोहिल्ला अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का नंबर मिला। जांच में पता चला कि यह बाइक घटना से एक दिन पहले तिमारपुर इलाके से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

तिहाड़ जेल के बाहर बिछाया जाल
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी चांदनी चौक इलाके में देखे गए थे और कोतवाली थाना पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल के बाहर जाल बिछाया और रिहाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, हेलमेट और कपड़े बरामद किए।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनमें से एक आरोपी जितेंद्र को 13 फरवरी 2026 को एक पुराने चेन स्नैचिंग केस में जेल से रिहा किया गया था। आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने साथी रवि के साथ मिलकर अपराध करने की योजना बनाई। दोनों ने 22 फरवरी को तिमारपुर इलाके से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की और अगले दिन गुलाबी बाग में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वे चांदनी चौक के ज्वैलर्स मार्केट में चेन बेचने के लिए गए, लेकिन एक दुकानदार से झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और उनके अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox