लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा                            

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान तेज

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-2 टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। 

यह मामला उत्तम नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, जिसमें आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत ने पहले ही उसे घोषित अपराधी करार दिया था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। 

सूचना के आधार पर टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाते हुए रणनीति तैयार की और जाल बिछाकर आरोपी को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दी। ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर गौतम मलिक ने किया, जबकि इसे राजपाल डाबस के मार्गदर्शन और हर्ष इंदोरा की निगरानी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और उससे जुड़े संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox