
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-2 टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला उत्तम नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था, जिसमें आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अदालत ने पहले ही उसे घोषित अपराधी करार दिया था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों के माध्यम से आरोपी की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाते हुए रणनीति तैयार की और जाल बिछाकर आरोपी को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच की टीम ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दी। ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर गौतम मलिक ने किया, जबकि इसे राजपाल डाबस के मार्गदर्शन और हर्ष इंदोरा की निगरानी में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और उससे जुड़े संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान