बाबा हरिदास नगर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्या के प्रयास का आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्या के प्रयास का आरोपी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के थाना बाबा हरिदास नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने दिचाउं के गंदा नाला से उस समय पकड़ा जब वह दिल्ली छोड़कर भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी से दाव अर्थात् बड़ा चाकू व खून से लथपथ टी शर्ट बरामद कर ली है।
इस संबंध मंे डीसीपी द्वारका ने बताया कि 14 जुलाई को जब पीड़ित प्रियांशु राठौर पुत्र राजीव राठौर निवासी सैनिक एंक्लेव पार्ट-2 दूध लेने जा रहा था तो उसके पिता की फैक्टरी में काम करने वाले देवराज पुत्र रमेश निवासी सैनिक एंकलेव पार्ट-2 ने उसे सबक सिखाने के लिए तेज धार हथियार दाव से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसके सिर में कई वार किये जिससे पीड़ित गिर गया। हालांकि झगड़े का शोर सुनकर लोग इक्टठा हो गये तो आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने प्रियांशु को गोपालनगर स्थित आॅर्थोप्लस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पीड़ित ने अपने बयान में आरोपी के खिलाफ जाने से मारने की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी मामले को लेकर उसका आरोपी देवराज के साथ कहासूनी हो गई थी जिसपर वह काफी गुस्सा था लेकिन ये नही पता था की वह इस तरह हमला करेगा। एसीपी विजय सिंह व थानाध्यक्ष जगतार सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एएसआई बच्चु सिंह, हवलदार सुनील, दिलराज को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी और स्वयं इस मामले में टीम का निर्देशन करते रहे। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश आरंभ की और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उसे दिचाउं गांव के गंदा नाला से उस समय पकड़ लिया जब वह दिल्ली छोड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में शामिल दाव व खून से सनी टी शर्ट बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox