रांची/सिमरन मोरया/- देश भर में लगातार हो रहे विमान दुर्घटनाओं ने यात्रियों को चिंता में डाल दिया है। रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश होने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। पिछले साल अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन क्रैश होने के कारण 141 यात्रियों की मौत हो गई थी।
अब राजधानी दिल्ली में बड़ा विमान हादसा टल गया है। दिल्ली से लेह जा रहे प्लेन को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली आना पड़ा। उड़ान के दौरान इंजन में समस्या होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पायलट ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसि लैंडिंग हुई।
टला बड़ा विमान हादसा
स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था। जिसमें कुल 155 यात्री सवार थे और क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया था। सभी जरूरी इंतजाम पहले से कर लिए गए थे। वहीं, लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरलाइन के अनुसार, विमान को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया था। वहीं, यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
रांची में विमान दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले झारखंड के चतरा जिले में विमान क्रैश होने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान झारखंड से दिल्ली जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुई। चतरा की उपायुक्त ने बताया कि विमान शाम करीब 07:30 बजे लापता हो गया। यह सिमरिया के बरियातु पंचायत में दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं, देवकमल अस्पताल के सीईओ का कहना है कि एयर एंबुलेंस की व्यवस्था एक मरीज ने की थी।


More Stories
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म पर बड़ा अपडेट
विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल और तमिलनाडु में मतदान का महासंग्राम
चारधाम यात्रा पर प्रधानमंत्री की अपील: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु अपनाएं पांच संकल्प
बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, भक्ति में डूबा धाम; मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा
55+ वर्ग में महेश चंद ने 113 किलोमीटर की कठिन ट्रेल रन पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान
अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी