
करोबार/सिमरन मोरया/- सोमवार यानी 23 फरवरी को जहां शेयर बाजार में तेजी देखी गई। वहीं, मंगलवार यानी 24 फरवरी को कहानी पूरी उलट गई है। मंगलवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 565.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,729.07 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों के नुकसान के साथ 25, 561.30 अंकों पर ट्रेड शुरू किया। आपको बता दें कि 23 फरवरी को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सेंसेक्स में 479.95 और निफ्टी में 141.75 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।
30 में 8 कंपनियों के शेयर फायदे में
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। जबकि 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। यही हाल निफ्टी-फिफ्टी का भी है। निफ्टी-फिफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियां ही हरे निशान में नजर आ रही थी। बाकी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.46 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। एटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 3.51 फीसदी की गिरावट देखी गई।
आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट
वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। एचसीएल टेक के शेयर 3.15 फीसदी, इंफोसिस 3.10 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.70 फीसदी, आईटीसी 0.71 फीसदी, टाइटन 0.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.53 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.44 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 फीसदी, इंडिगो 0.27 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.22 फीसदी, टीसीएस 2.68 फीसदी, भारती एयरटेल 2.48 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.43 फीसदी, ट्रेंट 1.22 फीसदी, बीईएल 0.98 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 फीसदी, सन फार्मा 0.20 फीसदी और एलएंडटी के शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।





More Stories
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
NI एक्ट के मामले में सुनवाई से बच रहा घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ के खैरा में कथित गोहत्या के आरोप से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस रैली को लेकर जेजेपी गुरुग्राम ने कसी कमर, पी.एस. गार्डन में हुई महत्वपूर्ण बैठक
कंझावाला में सर्किल रेट को लेकर धरना के 77वें दिन गांव-देहात में ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली।