शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

-30 में 8 कंपनियों के शेयर फायदे में

करोबार/सिमरन मोरया/-  सोमवार यानी 23 फरवरी को जहां शेयर बाजार में तेजी देखी गई। वहीं, मंगलवार यानी 24 फरवरी को कहानी पूरी उलट गई है। मंगलवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 565.59 अंकों की गिरावट के साथ 82,729.07 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी उसी समय 151.70 अंकों के नुकसान के साथ 25, 561.30 अंकों पर ट्रेड शुरू किया। आपको बता दें कि 23 फरवरी को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सेंसेक्स में 479.95 और निफ्टी में 141.75 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।

30 में 8 कंपनियों के शेयर फायदे में
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। जबकि 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। यही हाल निफ्टी-फिफ्टी का भी है। निफ्टी-फिफ्टी की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियां ही हरे निशान में नजर आ रही थी। बाकी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर 0.46 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। एटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 3.51 फीसदी की गिरावट देखी गई।

आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट
वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई है। एचसीएल टेक के शेयर 3.15 फीसदी, इंफोसिस 3.10 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.70 फीसदी, आईटीसी 0.71 फीसदी, टाइटन 0.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.53 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.44 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.29 फीसदी, इंडिगो 0.27 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.22 फीसदी, टीसीएस 2.68 फीसदी, भारती एयरटेल 2.48 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.43 फीसदी, ट्रेंट 1.22 फीसदी, बीईएल 0.98 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 फीसदी, सन फार्मा 0.20 फीसदी और एलएंडटी के शेयर 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox