नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- 4 मार्च 2026 को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। इस मौके पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने होली के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (दानापुर मंडल) के तहत 21नई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और अन्य राज्यों से बिहार के प्रमुख स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा आदि को जोड़ेंगी। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद जैसे शहरों से बिहार आने-जाने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और परिवारों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें फरवरी अंत से मार्च के अंत तक विभिन्न तारीखों पर चलेंगी। इनमें AC, स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिले। इसका मुख्य उद्देश्य नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना और वेटिंग लिस्ट से निजात दिलाना है।
होली स्पेशल ट्रेनें और उनके रूट-टाइमिंग
1. ट्रेन नंबर 08439/08440: पुरी – पटना
पुरी से पटना: 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार
पटना से पुरी: 1 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार
प्रमुख स्टॉप: भुवनेश्वर, कटक, बालासोर, खड़गपुर, हावड़ा, गया, पटना।
2. ट्रेन नंबर 08861/08862: गोंदिया – पटना
गोंदिया से पटना: 2 मार्च (सोमवार)
पटना से गोंदिया: 3 मार्च (मंगलवार)
रूट: नागपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, पटना।
3. ट्रेन नंबर 03255: चर्लापल्ली – पटना स्पेशल
13 मार्च से 3 अप्रैल तक हर शुक्रवार
रूट:हैदराबाद क्षेत्र से पटना तक, प्रमुख स्टॉप्स में कई बिहार स्टेशन।
4. ट्रेन नंबर 03293: पटना – नई दिल्ली
पटना से नई दिल्ली: 5 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन
नई दिल्ली से पटना: 6 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन