
मुंबई/उमा सक्सेना/- फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में अब नई जानकारी सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैरी बॉक्सर उर्फ हरी चंद जाट ने व्हाट्सएप के जरिए एक वॉयस मैसेज भेजकर अभिनेता से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। यह संदेश एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके चलते जांच का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ गया है।
अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच
जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इस्तेमाल किया गया विदेशी नंबर वास्तविक है या इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संचालित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि तकनीकी जानकारी जुटाई जा सके और संदेश भेजने वाले की लोकेशन व नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह धमकी हालिया घटनाओं से जुड़ी है या अलग से फिरौती की साजिश का हिस्सा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन