अभिनेता रणवीर सिंह को मिली फिरौती की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-अमेरिकी नंबर से भेजा गया वॉयस नोट              -10 करोड़ रुपये की मांग

मुंबई/उमा सक्सेना/-  फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में अब नई जानकारी सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैरी बॉक्सर उर्फ हरी चंद जाट ने व्हाट्सएप के जरिए एक वॉयस मैसेज भेजकर अभिनेता से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। यह संदेश एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके चलते जांच का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ गया है।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच
जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इस्तेमाल किया गया विदेशी नंबर वास्तविक है या इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संचालित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि तकनीकी जानकारी जुटाई जा सके और संदेश भेजने वाले की लोकेशन व नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह धमकी हालिया घटनाओं से जुड़ी है या अलग से फिरौती की साजिश का हिस्सा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox