
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। राहुल गांधी ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक है। बता दें कि कोर्ट की तरफ 20 फरवरी तक राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए कहा था।
वहीं, कोर्ट ने अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की है। बता दें कि राहुल गांधी करीब आधे घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने यह जानकारी दी है। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में रहे।
क्या है पूरा मामला
दअसल, कर्नाटक में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानी का परिवाद दायर किया था। ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को भी कोर्ट में पेश हुए थे लेकिन, कई बार उन्होंने पेशी को टाला। 19 जनवरी को भी पेश नही होने के बाद अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था।
पहले भी कोर्ट में हुए पेश
26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी इस मामले में अदालत में पेश हुए थे लेकिन, कई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुए। 19 जनवरी को भी गौर-हाजिर रहने पर कोर्ट ने अल्टीमेटम देते हुए 20 फरवरी को हर हाल में मौजूद होने को कहा था। जिसके बाद राहुल गांधी 20 फरवरी को कोर्ट में उपस्थित हुए। आपको बता दें कि राहुल गांधी फ्लाइट के जरिए अमौसी पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए वह सुल्तानपुर पहुंचे और उसके बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई। बताया जा रहा है कि पेश के बाद राहुल लखनऊ के लिए रवाना हुए।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,