Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Rojgar Mela 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 98K+ पदों पर भर्ती

-किन-किन जिलों में लगेंगे मेले?

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/-  उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार मेले आयोजित कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तहत चल रहे रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से फरवरी महीने में 20से ज्यादा जिलों में जनपद स्तरीय और क्षेत्रीय रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इनमें कुल 98,000से ज्यादा पद भरे जाएंगे। फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी तक की योग्यता वाले युवा सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं।

किन-किन जिलों में लगेंगे मेले?
जानकारी के अनुसार, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर, पीलीभीत, उन्नाव, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, भदोही, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, महोबा, अमेठी, झांसी, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर और बुलंदशहर समेत 20से ज्यादा जिलों में ये मेले हो रहे हैं। कुछ मेले 27-28फरवरी को तो कुछ मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित होंगे। हर मेला अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के साथ होगा, जहां 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
1. सबसे पहले पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर “रजिस्ट्रेशन/लॉगिन” पर क्लिक करें।

3. फिर नए यूजर के रूप में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता आदि भरकर पंजीकरण करें।

4. इसके बाद जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आधार, PAN) अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।

5. लॉगिन करके “रोजगार मेला” सेक्शन में जाएं, अपने जिले या योग्यता के अनुसार मेला चुनें और आवेदन कन्फर्म करें।

कितनी सैलरी मिल सकती है?
विभिन्न पदों पर न्यूनतम 10,000 रुपये से शुरू होकर 35,000-50,000 रुपये तक मासिक वेतन के अवसर हैं। कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर चयन करेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox