बिना अनुमति भरा था कीटनाशकों का गोदाम, 30-35 लाख की सामग्री जब्त; सातों नमूने अमानक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिना अनुमति भरा था कीटनाशकों का गोदाम, 30-35 लाख की सामग्री जब्त; सातों नमूने अमानक

-30-35 लाख की कीटनाशक सामग्री जब्त, जांच में सातों नमूने अमानक निकले

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर /राज्य ब्यूरो,। तखतपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी में बिना अनुमति भंडारित कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद का मामला सामने आया है। कृषि, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामाघाट तालाब के पास स्थित एक गोदाम से करीब 30 से 35 लाख रुपये की सामग्री जब्त कर गोदाम सील कर दिया। जांच के लिए भेजे गए कीटनाशकों के सभी सात नमूने प्रयोगशाला में मानकों के विपरीत पाए गए हैं।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

कृषि विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने लोखंडी में आशु सिंह के यहां आकस्मिक जांच की थी। जांच के दौरान गोदाम में कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद का भंडारण मिला। विभाग के अनुसार संबंधित स्थान के लिए न तो कीटनाशकों के विक्रय और भंडारण का लाइसेंस लिया गया था और न ही इस संबंध में विभाग को कोई आवेदन या सूचना दी गई थी।

मौके पर ही सामग्री की बिक्री पर रोक लगाते हुए उसे जब्त कर गोदाम सील कर दिया गया। सामग्री के नमूने जांच के लिए राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

बिना लाइसेंस भंडारण पर एफआईआर

कृषि विभाग की शिकायत पर सकरी थाने में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 286 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि सामग्री कहां से लाई गई थी और उसका उपयोग अथवा विक्रय कहां किया जाना था।

मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कीटनाशक सीधे किसानों की फसल और उत्पादन से जुड़ा होता है। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले उत्पादों का इस्तेमाल फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ किसानों के आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकता है। ऐसे में केवल जब्ती तक कार्रवाई सीमित रहने के बजाय इस तरह की सामग्री के स्रोत और उसके संभावित खरीदारों तक भी जांच पहुंचना अहम होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox