चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट

-जाने कितनी हो सकती है फीस?

उत्तराखंड/सिमरन मोरया/-  उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा 2026के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए फीस चुकानी पड़ेगी। दरअसल, यह बदलाव फर्जी रजिस्ट्रेशन और बिना अनुमति वाले तीर्थयात्रियों को रोकने के लिए किया गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि फीस की राशि तय करने के लिए गढ़वाल डिवीजन के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र ही फीस का अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कितनी हो सकती है फीस?
सूत्रों के अनुसार, फीस न्यूनतम 10रुपये प्रति यात्री रखने का सुझाव दिया गया है, जो फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए पर्याप्त होगी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बता दें, फीस केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर लगेगी, जबकि ऑफलाइन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन अभी भी मुफ्त रहेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?
पिछले सालों में देखा गया कि कई लोग बिना रजिस्ट्रेशन या फर्जी डिटेल्स से यात्रा पर आ रहे थे, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में दिक्कत हो रही थी। इसलिए GPS ट्रैकिंग सिस्टम और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के लिए फीस लगाने का फैसला लिया गया है। इससे केवल वास्तविक तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करेंगे और सरकारी सुविधाओं (जैसे फूड, लॉजिंग, हेल्प डेस्क) का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

कब से शुरु होगी चार धाम यात्रा 2026?

19अप्रैल 2026: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे (अक्षय तृतीया)

22अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

23अप्रैल 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
1.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।

2. इसके अलावा Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप (Google Play / Apple Store) डाउनलोड कर सकते है।

3. इसके बाद अपना आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

4. फिर अपनी व्यक्तिगत विवरण, यात्रा तिथि, धाम का क्रम भरें।

5. फीस (जब तय हो) ऑनलाइन पेमेंट करें।

6. ई-पास/रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox